loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 293

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित

पूजन क्रंमाक 293

==हाईकू==
कृपा-दृष्टि
पा जाँऊ जो थारी,
जाऊँ तो बारी-बारी ।।स्थापना।।

स्वीकारे बेर शबरी,
स्वीकार लो, दृग्-जल झड़ी ।।जलं।।

स्वीकारे बेर शबरी,
स्वीकार लो, गंध गगरी ।।चन्दनं।।

स्वीकारे बेर शबरी,
स्वीकार लो, शाली-धाँ निरी ।।अक्षतं।।

स्वीकारे बेर शबरी,
स्वीकार लो, पुष्प टोकरी ।।पुष्पं।।

स्वीकारे बेर शबरी,
स्वीकार लो, चरु दूसरी ।।नैवेद्यं।।

स्वीकारे बेर शबरी,
स्वीकार लो, दीप-आवली ।।दीपं।।

स्वीकारे बेर शवरी,
स्वीकार लो, धूप विरली ।।धूपं।।

स्वीकारे बेर शबरी,
स्वीकार लो, फल-मिसरी ।।फलं।।

स्वीकारे बेर शबरी,
स्वीकार लो, द्रव्य सबरी ।।अर्घ्यं।।

==हाईकू==
छूने सुकूने शाम
‘आ मनुआ’
लें गुरु का नाम

।। जयमाला।।

लगा ली लगन
गुरुदेव चरणों से
लगा ली लगन
मैंने लगा ली लगन
गुरुदेव चरणों से

घटा छाई, सुन धरा-क्रन्दन ।
वीर को पा गई जब चन्दन ।।
फिर मैं, न क्यूँ पाऊँगा शरण ।।
लगा ली लगन
गुरुदेव चरणों से
लगा ली लगन
मैंने लगा ली लगन
गुरुदेव चरणों से

पा गई मीरा साथ किशन ।
पा गई शबरी भ्रात लखन ।।
फिर मैं, न क्यूँ पाऊँगा शरण ।।

लगा ली लगन
गुरुदेव चरणों से
लगा ली लगन
मैंने लगा ली लगन
गुरुदेव चरणों से

माटी बन गगरिया गई है ।
लाठी बन मुरलिया गई है ।
फिर मैं, न क्यूँ पाऊँगा शरण ।।

लगा ली लगन
गुरुदेव चरणों से
लगा ली लगन
मैंने लगा ली लगन
गुरुदेव चरणों से
।। जयमाला पूर्णार्घं ।।

==हाईकू==
यही अरज एक
कर लो खुद सा दिले-नेक

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point