loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 224

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित

पूजन क्रंमाक 224

जिन्हें निरखने दृग् तरसें सब की । 
चलती फिरती जो मूरत रब की ।।
गुरु विद्या हम भक्तों के भगवन् ।
उलझी, दें कृपया सुलझा उलझन।। स्थापना।।

चल चरखा पा रहा छत्र छाया ।
हत करघा कर नव जीवन आया ।।
गुरु विद्या हम भक्तों के भगवन् ।
स्वीकारें जल-कण लाये चरणन ।। जलं ।।

बन आदर्श रही पढ़ बालाएँ ।
विरच रही इतिहास गुशालाएँ ।।
गुरु विद्या हम भक्तों के भगवन् ।
स्वीकारें चन्दन लाये चरणन ।। चंदनं ।।

राज करे दिल आज मूकमाटी ।
उठा पा रही सिर ऋषि परिपाटी ।।
गुरु विद्या हम भक्तों के भगवन् ।
स्वीकारें अक्षत लाये चरणन ।। अक्षतम् ।।

नहीं पलायन कर अब रहे युवा ।
पाहन जिन-गृह ने लो गगन छुवा ।।
गुरु विद्या हम भक्तों के भगवन् ।
स्वीकारें प्रसून लाये चरणन ।। पुष्पं ।।

जुवाँ जुवाँ है जुवाँ हिन्दी थिरके ।
स्वाद पूरि मैत्री भेंटे घर के ।।
गुरु विद्या हम भक्तों के भगवन् ।
स्वीकारें व्यञ्जन लाये चरणन।। नैवेद्यं ।।

भाग्योदय है बूटी संजीवन ।
सिद्धोदय लाठी-सम अंतिम क्षण ।।
गुरु विद्या हम भक्तों के भगवन् ।
स्वीकारें दीपक लाये चरणन।। दीपं ।।

प्रतिभा-मण्डल भू-मण्डल तारा ।
छुये आसमाँ शान्ति दुग्ध धारा ।।
गुरु विद्या हम भक्तों के भगवन् ।
स्वीकारें सुगन्ध लाये चरणन ।। धूपं ।।

अनुशासन सा मोती ना सागर ।
धन्य प्रशासन शासन पथ पाकर ।।
गुरु विद्या हम भक्तों के भगवन् ।
स्वीकारें श्रीफल लाये चरणन ।। फलं ।।

कृषि जैविक आ गई सुर्खियों में ।
अब बेजुवाँ न आयें दुखियों में ।।
गुरु हम भक्तों के भगवन् ।
स्वीकारें सब-द्रव लाये चरणन ।। अर्घं ।।

==दोहा==
सुन, बिगड़े कारज तुम्हें,
आय बनाना खूब ।
आया, कृपया दो हटा,
मग जीवन अघ-दूब ।।

।। जयमाला ।।

गुरुवर परम !
ओ शहंशाह अहिंसा धरम ।।
दर-दर की ठोकर खाया ।
आज आप द्वार आया ।।
मन के मिटा दो कृपया,सारे भरम ।
गुरुवर परम !
ओ शहंशाह अहिंसा धरम ।।

काँधे रखे सिर बोझा ।
रास्ता न पाया खोजा ।।
कृपया दो धरा, धरा करके रहम ।
गुरुवर परम !
ओ शहंशाह अहिंसा धरम ।।

देवता ! रब ! फरिश्ता ओ ।
दे बता अब, रास्ता दो ।।
थमा खेल-खेल में दो मंजिल चरम ।
गुरुवर परम !
ओ शहंशाह अहिंसा धरम ।।
।। जयमाला पूर्णार्घं ।।

==दोहा==
अन्त अन्त में आपसे,
यही विनय गुरुदेव ।
अजनबियों में रख सकूँ,
सहसा उठा फरेब ।।

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point