loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 196

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित
पूजन क्रंमाक 196

माँ श्री मन्ति मुस्कान वन्दना ।
‘दा’ मल्लप्पा अरमान वन्दना ।।
गुरु देश-भूषण तारक नयन ।
गुरु ज्ञान नन्दन लख लख नमन ।। स्थापना ।।

शरद पूर्णिमा इन्दु वन्दना ।
खिल वसुन्धरा बन्धु वन्दना ।।
भर लाये जल,
प्रासुक निर्मल ।
कीजे करुणा,
लीजे अपना ।। जलं ।।

जन्म सदलगा ग्राम वन्दना ।
नेक-नेक शुभ नाम वन्दना ।।
लाये चन्दन,
मनहर जन-जन ।
कीजे करुणा,
लीजे अपना ।। चंदनं ।।

अखर ढ़ाई पाठ वन्दना ।
कन्नड़ जुबां मराठ वन्दना ।।
लिये शालि धाँ,
विगत लालिमा ।
कीजे करुणा,
लीजे अपना ।। अक्षतम् ।।

नसिया जी सोनि जी वन्दना ।
दीक्षा-थलि, बिनौलि वन्दना ।।
सुमन सुगन्धित,
सुमन-भिनन्दित ।
कीजे करुणा,
लीजे अपना ।। पुष्पं ।।

संस्थली प्रतिभा नींव वन्दना ।
हत-करघा संजीव वन्दना ।।
नव-नव पकवाँ,
नख-शिख घृत वाँ ।
कीजे करुणा,
लीजे अपना ।। नैवेद्यं ।।

पाहन जिन-गृह, जान वन्दना ।
जुँवा हिन्दी, सम्मान वन्दना ।।
दीवा न्यारे,
घी वाँ सारे ।
कीजे करुणा,
लीजे अपना ।। दीपं ।।

मूक माटि, कृतिकार वन्दना ।
मूक-प्राणि, हितकार वन्दना ।।
धूप अनोखी,
अनूप चोखी ।
कीजे करुणा,
लीजे अपना ।। धूपं ।।

श्रमण संघ सरताज वन्दना ।
सूत्र ग्रंथ विद्-राज वन्दना ।।
फल पिटारियाँ,
अमृत प्यालियाँ ।
कीजे करुणा,
लीजे अपना ।। फलं ।।

सतर-पीर-पर नैन वन्दना ।
जागृत छिन दिन-रैन वन्दना ।।
अलग-अलग सा,
अरघ-सुभग सा ।
कीजे करुणा,
लीजे अपना ।। अर्घं ।।

==दोहा==
सुनते गुरु-गुण-गान से,
सधते सारे काम ।
आ रग-रग लेवें बसा,
श्री गुरु जी का नाम ।।

।। जयमाला ।।

छवि भगवन्त बलिहारी ।
गुरु निर्ग्रन्थ अविकारी ।।

आओ दीप लेके हाथ ।
आ-रति करें मिलके साथ ।।
करुणा दया अवतारी ।
गुरु निर्ग्रन्थ अविकारी ।।१।।

अपने पांव नापें गांव ।
तरु से धूप खा, दें छांव ।।
नदिया से परुपकारी ।
गुरु निर्ग्रन्थ अविकारी ।।२।।

रखते पास ना घर-बार ।
कहते सेठिया सरकार ।।
पीछी कमण्डल धारी ।
गुरु निर्ग्रन्थ अविकारी ।।३।।

रातरि शीत अभ्रवकाश ।
योग विरक्ष मूल चुमास ।।
आतप ग्रीष्म दोपारी ।
गुरु निर्ग्रन्थ अविकारी ।।४।।

अपने हाथ लुंचन केश ।
विरहित राग, विगलित द्वेष ।।
महिमा अगम पविधारी ।
गुरु निर्ग्रन्थ अविकारी ।।५।।

।। जयमाला पूर्णार्घ्य ।।

==दोहा==
धन ! श्रावक जिसने दिये,
श्री गुरु को आहार ।
मैं भी पाऊँ ये खुशी,
जीवन में इक बार ।।

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point