loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 178

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित
पूजन क्रंमाक 178

निराकुल है रोम रोम ।
रहें जपते ओम-ओम ।।
सिन्धु विद्या वे मुनीश ।
दें आशीष निशि-दीस ।। स्थापना ।।

लिये नीर झारिंयाँ ।
रहे हार पारिंयाँ ।।
गुरु विद्या सिन्धु जी ।
दीजे बना साहसी ।। जलं ।।

लिये मलय नीर हम ।
छूये असह्य पीर गम ।।
गुरु विद्या सिन्धु जी ।
रहे कोई न दुखी ।। चंदनं।।

लिये अछत थालिंयाँ ।
रहीं छिन दिवालिंयाँ ।।
गुरु विद्या सिन्धु जी ।
दो सँवार जिन्दगी ।। अक्षतम् ।।

सुमन-ए-पिटारिंयाँ ।
मदने दुश्वारिंयाँ ।।
गुरु विद्या सिन्धु जी ।
गले गहल श्वान ‘ई’।। पुष्पं ।।

पकवान घृत बने ।
कण-कण अमृत सने ।।
गुरु विद्या सिन्धु जी ।
पाये हर हर खुशी ।। नैवेद्यं ।।

दीप ले सुहावने ।
छकाया मोह भाव ने ।।
गुरु विद्या सिन्धु जी ।
चले न अब मोह की ।। दीपं ।।

लिये धूप हाथ में ।
भाव नूप साथ में ।।
गुरु विद्या सिन्धु जी ।
पा लूँ आठवीं जमीं ।। धूपं ।।

फल सभी ही रसीले ।
दृग् अभी भी पनीले ।।
गुरु विद्या सिन्धु जी ।
आ भी जाओ इस गली ।। फलं ।।

अरघ ले परात में ।
हूँ अनाथ, नाथ ! मैं ।।
गुरु विद्या सिन्धु जी ।
दास लो बना निजी ।। अर्घं।।

==दोहा==
अजब अनोखे किस्म का,
है गुरु का दरबार ।
नया-नया पाते यहाँ,
आते जितनी बार ॥

॥ जयमाला ॥

चेनो-मन-बरसात ।
गुरु का आशीर्वाद ।।

घृत से मीठा है ।
अमृत सरीखा है ।।
माँ के हाथों सा स्वाद ।
गुरु का आशीर्वाद ।।

सबसे चोखा है ।
स्वर्ण अनोखा है ।।
अभूत पूरब प्रात ।
गुरु का आशीर्वाद ।।

सबसे सुन्दर है,
शीतल चन्दर है ।
पूरण मासी रात ।
गुरु का आशीर्वाद ।।

बहुत खूब सूरत ।
भाँत शुभ मुहूरत ।।
मिसरी दही प्रसाद ।
गुरु का आशीर्वाद।।

सबसे बढ़िया है ।
नदिया रु दिया है ।।
पचपन ‘बचपन’ याद ।
गुरु का आशीर्वाद ।।
चेनो मन बरसात।
गुरु का आशीर्वाद ।।

।। जयमाला पूर्णार्घं ।।

==दोहा==
यही विनय अनुनय यहीं,
छोटे बाबा एक ।
नजर उठा करके जरा,
एक बार लो देख ॥

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point