loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 161

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित
पूजन क्रंमाक – 161

‘जि पुजारी नये नये हम ।
आ खाली हाथ गये हम ॥
सुनते, गुरु विद्या दानी ।
कर लो अपने सा ध्यानी ॥ स्थापना ॥

नहिं मिल पाई जल झारी ।
दृग् झरना बनी हमारी ।।
जो कुछ यहि गुरु स्वीकारो ।
नौ-भौ-जल पार उतारो ॥ जलं ॥

नहिं आस पास भी चन्दन ।
भावन भीगा बस वन्दन ।।
जो कुछ यहि गुरु स्वीकारो ।
नौ-भौ-जल पार उतारो ॥ चन्दनं ॥

अक्षत नहिं पास पिटारे ।
धूमिल बस भाग सितारे ।।
जो कुछ यहि गुरु स्वीकारो ।
नौ-भौ-जल पार उतारो ॥ अक्षतम् ॥

नहिं हाथ पुष्प लग पाये ।
मन, मुनि मन जैसा लाये ॥
जो कुछ यहि गुरु स्वीकारो ।
नौ-भौ-जल पार उतारो ॥ पुष्पं ॥

नैवेद्य बना नहिं पाया ।
अब तक का पुण्य कमाया ।।
जो कुछ यहि गुरु स्वीकारो ।
नौ-भौ-जल पार उतारो ॥ नैवेद्यं ॥

सँग दीप तेल नहिं बाती ।
श्वासें बस आती जाती ॥
जो कुछ यहि गुरु स्वीकारो ।
नौ-भौ-जल पार उतारो ॥ दीपं ॥

नहिं धूप, धूप घट भी ना ।
परिणति बस अलस विहीना ।।
जो कुछ यहि गुरु स्वीकारो ।
नौ-भौ-जल पार उतारो ॥ धूपं ॥

खोजा फल नहिं मिल पाया ।
श्री फल ‘कर’ जुगल बनाया ।।
जो कुछ यहि गुरु स्वीकारो ।
नौ-भौ-जल पार उतारो ॥ फलं ॥

नहिं अरघ कहीं दीखे ओ ।
व्यञ्जन स्वर माँ सीखे जो ॥
जो कुछ यहि गुरु स्वीकारो ।
नौ-भौ-जल पार उतारो ॥ अर्घं ॥

*दोहा*
मिले नैन गुण गावते,
आ गुरु इक-टक देख ।
काल काल से पूर्व भी,
आ धमका, कई लेख ॥

॥ जयमाला ॥

॥ विद्या गुरुकुल अजब अनोखा ॥

होता यहाँ परिश्रम कस से ।
होता परिषह सहना हँस के ॥
आय न मौका, जाय ‘कि टोका ।
विद्या गुरुकुल अजब अनोखा ॥

इक ना यहाँ मँजे हैं सारे,
इक से अहा सजे हैं सारे ॥
भले खाय, न खिलाय धोका ।
विद्या गुरुकुल अजग अनोखा ॥

परहित नम हैं, नयन सभी के ।
परहित निकसें वयन सभी के ॥
खे ना रहे सलंगर नौका ।
विद्या गुरुकुल अजब अनोखा ॥

कला यहाँ हल्के बनने की ।
बला कहाँ कल के बनने की ॥
पलक न ले सामायिक झोका ।
विद्या गुरुकुल अजग अनोखा ॥

पीछे कोइ न, कोइ न आगे ।
हिल मिल साथ चलें सब, जागे ॥
क्या गुण गाऊँ, देऊँ ढ़ोका ।
विद्या गुरुकुल अजब अनोखा ॥

॥ जयमाला पूर्णार्घं ॥

==दोहा==
यही विनय अनुनय यही,
देवों के भी देव ।
सिर ऊपर रखिये बना,
छाया-छतर-सदैव ॥

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point