loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

सहजो पाठशाला

सहजो पाठशाला-एकाक्षरी कोष

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

अ = विष्णु, शिव, ब्रह्मा,
वायु, अग्नि

आ = हाँ स्वीकृति, दया (आह),
पीड़ा, खेद, स्वयंभू

इ = कामदेव, क्रोध, पुकार,
करुणा, झिड़की, आश्चर्य

ई = कामदेव, खिन्नता, पीड़ा, शोक,
चेतना, संबोधन, लक्ष्मी

उ = शिव, ईश्वर, पुकार,
क्रोध, आदेश

ऊ = शिव, चन्द्रमा, बुलावा,
करुणा, सांझा करने वाला

ऋ, ॠ = बुलावा, परिहास, निंदा

ऌ = देव

ॡ = पानी, सर्प

ए = विष्णु, स्मरण, ईर्ष्या, करुणा,
आमंत्रण, घृणा, निन्दा

ऐ = शंकर, बुलाना,
आमन्त्रण, करुणा

ओ = ब्रह्मा, संबोधन, बुलावा,
स्मरण, करुणा

औ = आमंत्रण, संबोधन,
विरोध शपथोक्ति, अनंत

अं = परम ब्रह्म

अ: = मोक्ष

क = ब्रह्मा, विष्णु, काम, अग्नि, वायु,
यम, सूर्य, पक्षीराज, आत्म, राजा,
मन, गाँठ, मोर, शरीर, समय,
बादल शब्द ध्वनि

कं = पानी, प्रसनता, हर्ष,
आनंद, सिर

कु = पृथ्वी, शब्द,
भर्त्सना, पाप, अभाव

किं = पुन:

ख = सूर्य

खम् = आकाश, स्वर्ग, सुख,
ज्ञानेन्द्रिय, खेत, शून्य,
छिद्र, घाव, प्रश्न, मुख, ज्ञान,
शरीर नव द्वार, ब्रह्मा, ज्ञान, आनन्द

ग = गाने वाला, गन्धर्व, गणेश

गो = घोडा, नौ की संख्या,
रोम, बैल, सूर्य, इन्द्रिय, वृष राशि

गा = गाना, श्लोक

गो = गाय, वज्र, तारे, आकाश,
किरण, हीरा, स्वर्ग, बाण, पृथ्वी, वाणी,
दिशा, सरस्वती, आंख, पानी,
पर्वत, जल, चन्द्रमा,

घ = मारने वाला, घण्टी, टनटनाना

घु = आवाज, ध्वनि

ङ = मंजन

ङ: = धर्म

च = कछुआ, चोर, संयोजक,
सूर्य, चंद्रमा

छ = स्वच्छ, अंश, खण्ड

ज = पिता, जन्म, विष,
भूत, प्रेत, वचन, कांति, विष्णु
विजेता, विजय

जि = वेग, पिशाच

झ = नष्ट, सूर्य, वायु, समय,
झण-झण, खन-खन ध्वनि,
बृहस्पति, झंझावात

टं = पृथ्वी, हाथी गण्डस्थल,
कौआ, पतित ब्राह्मण

डं = महेश्वर, ध्वनि,
सूर्य, तेज, आवाज, चन्द्रमण्डल

डं = शिव, ध्वनि

ढ: = भय, निर्गुण, ढक्का का शब्द,

णः = निश्चय ज्ञान

त = तस्कर, सुअर, पूँछ

ता =दया

थ = भय, रक्षा, पर्वत, मांगलिकता

द = उपहार, दान, देने वाला, पहाड़

दम् = पत्नी

दा = गर्मी, पश्चाताप, दाता, दान

ध = ब्रह्मा, कुबेर, भलाई, नेकी, आचार गुण

धम् = धन

धी = बुद्धि

धू = भार, कंपन, चिंता

धा = बन्ध, गुह्य, केश, ब्रह्मा

न = पतला, फालतू, खाली,
वही समरूप, अविभक्त,
नर, बन्धु, बुद्धि, मोती, गणेश, युद्ध

नि = नेता

नु = स्तुति

ना = नाव, सूर्य

प = रक्षक, पवित्र, जलयान,
पीने वाला, वायु, पत्ता, अंडा

फ = झंझा, आंधी, जलफेन

भ = शुक्र ग्रह, भ्रम, भ्रान्ति, आभास

भम् = तारा, नक्षत्र, ग्रह,
राशि २७ संख्या मधुमाखी

भा = कान्ति

भृ = ब्रह्मा, स्थान

भी = भय

म = कल्याण, भाग्य,
चन्द्रमा, सिर, काल,

यम् = जल, प्रसन्नता

मा = मान, नापना, लक्ष्मी,
माता, हाथी

मुः = बन्धन

य = हवा, जाने वाला, गाड़ी, यश

या = लक्ष्मी

र = अग्नि, गर्मी, प्रेम, इच्छा,
चारण गीत, धृति, तीव्र काम

रा = स्वर्ग, मेघ-आवाज

री = भ्रम

रू = भय, सूर्य

ल = इन्द्र, लघु ह्रश्व मात्रा

लम् = तैल

ली = आलिंगन, भय

व = हवा, भुजा, वरुण, समाधान,
संबोधन, मंगलिकता, निवास

श = विनाशकर्ता, शस्त्र शिव

शं = आनंद, शुभ

शा = शोभा

शी = शमन

शु = चन्द्रमा

ष = आलिंगन, गर्भ धारण, विर्माक्ष,
परोक्ष, सर्वोत्तम
हानि, विनाश अन्त, शेष

स = वायु, पक्षी, शिव, विष्णु

सा = लक्ष्मी

ह = शिव, जल, आकाश,
रुधिर, आक्रमण

हु = कड़ा, कठोर, क्रूर,
निंदक,

क्षम् = क्षेम, रक्षा

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point