loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 181

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित

पूजन क्रंमाक 181

निराकुल तुम्हीं ।
यमी संयमी ।।
सिन्धु ज्ञान सुत ।
आठवीं दो जमीं ।। स्थापना।।

भरे जल घड़े ।
लिये दर खड़े ।।
सिन्धु ज्ञान सुत ।
मनवा न लड़े ।। जलं ।।

लिये रज मलय ।
समीप सविनय ।।
सिन्धु ज्ञान सुत ।
सदय हो हृदय ।। चंदनं ।।

आये खाली ना ।
लाये शालि धाँ ।।
सिन्धु ज्ञान सुत ।
हटे कालिमा ।। अक्षतम् ।।

हटा धूल को ।
लाये फूल को ।।
सिन्धु ज्ञान सुत ।
क्षमा भूल हो ।। पुष्पं ।।

चरु लिये सरस ।
धर हिये हरष ।।
सिन्धु ज्ञान सुत ।
दो दिखा दरश ।। नैवेद्यं ।।

घृत दीप लिये ।
‘कि समीप किये ।।
सिन्धु ज्ञान सुत ।
जग उठें दिये।। दीपं ।।

लिये धूप घट ।
दिये रख निकट ।।
सिन्धु ज्ञान सुत ।
विघटे संकट ।। धूपं ।।

फल वरण वरण ।
रख दिये चरण ।।
सिन्धु ज्ञान सुत ।
हो सहज मरण ।।फलं।।

लिये सब दरब ।
हिये धर अदब ।।
सिन्धु ज्ञान सुत ।
गले अब गरब ।। अर्घं।।

==दोहा==
गुरुवर का गुण गावना,
सुरसा-वदन समान ।
आना ही है पार न,
मान मान मन मान ।।

।। जयमाला ।।

शीर्ष चल तीर्थ संत हैं ।
गुरु विद्या भगवन्त हैं ।।

तरणि तरणा नाम इनका ।
विघन हरना काम इनका ।।
जलधि मुश्किल अन्त हैं ।
गुरु विद्या भगवन्त हैं ।।

ज्ञान झरना नाम इनका ।
मान हरना काम इनका ।।
नार उस पार कन्त हैं ।
गुरु विद्या भगवन्त हैं ।।

‘राव-करुणा’ नाम इनका ।
घाव भरना काम इनका ।।
पन्थि निराकुल पन्थ हैं ।
गुरु विद्या भगवन्त हैं ।।

ताप-हरणा नाम इनका ।
माफ करना काम इनका ।।
दुक्ख पतझड़ बसन्त हैं ।
गुरु विद्या भगवन्त हैं ।।

दरद-हरणा नाम इनका ।
मदद करना काम इनका।।
सिद्ध स्वयमेव मन्त्र हैं ।
गुरु विद्या भगवन्त हैं ।।

पीर-हरणा नाम इनका ।
तीर धरना काम इनका ।।
कवि अगम गुण अनन्त हैं ।
गुरु विद्या भगवन्त हैं ।।
।। जयमाला पूर्णार्घं ।।

==दोहा==
यही विनय अनुनय यहीं,
जग इक तारण हार ।
भँवर बीच नैय्या उसे,
कर कृपया दो पार ॥

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point