loader image
Close
  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • About
  • Contact
Facebook Instagram

आचार्य श्री पूजन

गुरु-पाद पूजन – 102

By मुनि श्री निराकुल सागर जी महाराज 

परम पूज्य मुनि श्री निराकुल सागरजी द्वारा रचित

पूजन क्रंमाक – 102

थिर साध रहे संधान ।
हित संस्कार वरदान ।।
ओंकार दूसरे नाम ।
गुरु विद्या सिन्धु प्रणाम ।।स्थापना।।

लाये भर प्रासुक नीर ।
हो सुमरण वक्त अखीर ।।
गुरु विद्या सिन्धु ऋषीश ।
दे कृपया दो आशीष।।जलं।।

लाये चन्दन घिस द्वार ।
दो धरा धरा सिर भार ।।
गुरु विद्या सिन्धु ऋषीश ।
दे कृपया दो आशीष ।।चंदन।।

लाये भर अछत परात ।
दो निभा शिव-तलक साथ ।।
गुरु विद्या सिन्धु ऋषीश ।
दे कृपया दो आशीष ।।अक्षतम्।।

लाये चुन सुरभित फूल ।
नहिं करूँ भूल भी भूल ।।
गुरु विद्या सिन्धु ऋषीश ।
दे कृपया दो आशीष ।।पुष्पं।।

लाये रच घृत पकवान ।
हो एक मशान मकान ।।
गुरु विद्या सिन्धु ऋषीश ।
दे कृपया दो आशीष ।।नैवेद्यं।।

लाये मणिमय घृत दीप ।
लो निवसा चरण समीप ।।
गुरु विद्या सिन्धु ऋषीश ।
दे कृपया दो आशीष ।।दीपं।।

आये ले धूप अनूप ।
धारूँ नहिं अब बहु-रूप ।।
गुरु विद्या सिन्धु ऋषीश ।
दे कृपया दो आशीष ।।धूपं।।

लाये फल नेक अनेक ।
साधा सब साधूँ एक ।।
गुरु विद्या सिन्धु ऋषीश ।
दे कृपया दो आशीष।।फलं।।

लाये वसु द्रव्यन थाल ।
अब बुनूँ न मकड़ी जाल ।।
गुरु विद्या सिन्धु ऋषीश ।
दे कृपया दो आशीष ।।अर्घं।।

==दोहा==
आओ मिल के हम सभी,
करते गुरु गुणगान ।
गुरु ही तो कलि काल में,
भक्तों के भगवान् ॥

॥ जयमाला ॥
हवा पश्चिमी जाओ अबकी लौट ।
दे गुरु विद्या सिन्धु रहे ‘कि ओट ।।

भले पास इनके नहिं अम्बर आडम्बर ।
भृकुटी क्या लें तान, धरा डाले अम्बर ।।
इनकी पड़े वज्र पे भारी चोट ।
हवा पश्चिमी जाओ अबकी लौट ।।
दे गुरु विद्या सिन्धु रहे कि ओट ।
हवा पश्चिमी जाओ अबकी लौट ।।

भले रहे मुस्कान होंठ पे आठ पहर ।
पर फीका आगे इनके नीहार कहर ।।
देख, न मिस-मिसाने लागें होंठ ।
हवा पश्चिमी जाओ अबकी लौट ।।
दे गुरु विद्या सिन्धु रहे कि ओट |
हवा पश्चिमी जाओ अबकी लौट ।।

भले अहिंसा धर्म बाग डोरी थामें ।
ईषत् हिंसक का द्योतक जो ‘अ’ जा में ।।
पड़ने तेरी लगे न उल्टी गोट ।
हवा पश्चिमी जाओ अबकी लौट ।।
दे गुरु विद्या सिन्धु रहे कि ओट ।
हवा पश्चिमी जाओ अबकी लौट ।।
।।जयमाला पूर्णार्घं।।

==दोहा==
नहीं मुलक पल-पलक भी,
छूते ही गुरु द्वार । 
रहा अछूता कब कहो,
प्रभु-वर का दीदार ॥

Sharing is caring!

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Email
  • Print

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*


© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point

© Copyright 2021 . Design & Deployment by : Coder Point